Agra News Video : Kamayani cut on National Highway may open in Agra #agranews
आगरालीक्स…. आगरा में तपती दोपहरी से लेकर रात में लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं, गुरु द्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा के बीच नेशनल हाईवे पर कामायनी कट को दोबारा खोला जाएगा। रोडवेज बसों की समस्या का भी समाधान। वीडियो के लिए क्लिक करें.
आगरा में लोग जाम में फंस रहे हैं। 15 चौराहों पर दिन भर जाम लगा रहता है। चौराहे पर वाहन फंस जाते हैं। एसपी ट्रैफिक अरुण चंद्र का कहना है कि हर चौराहे की अपनी अलग समस्या है, इसे देखते हुए काम किया जा रहा है। जिससे शहर में जाम की स्थित न रहे।
गुरु द्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा के बीच खोला जाएगा कट
आईएसबीटी के बाद गुरु द्वारा गुरु का ताल और उसके बाद सिकंदरा में नेशनल हाईवे पर कट है। इससे गुरु द्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा चौराहे पर वाहनों का लोड बढ़ रहा है और जाम लगा रहता है। इसे देखते हुए गुरु द्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा के बीच कामायनी कट को बंद कर दिया गया था इसे दोबारा खोलने के लिए एनएचएआई से संपर्क किया जा रहा है।
रोडवेज बसों के लिए अलग स्टैंड
अब्बू उल्लाह दरगाह, भगवान टॉकीज और वाटर वक्र्स चौराहे पर रोडवेज बस के कारण जाम लगता है। रोडवेज और नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता के बाद इन दोनों जगह पर अस्थायी बस स्टैंड तैयार कराया जा रहा है। जिससे रोडवेज बसों से जाम न लगे।
हर चौराहे पर पुलिस रहेगी मुस्तैज
शहर के 15 चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी, जाम लगते ही तुरंत उसे खुलवाया जाएगा, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को आदेश दिए गए हैं।