आगरालीक्स… Agra News : आगरा के शहीद स्मारक, संजय प्लेस में म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट एंड साउंड शो, एक अप्रैल से 20 से लेकर 100 रुपये तक की टिकट से मिलेगा प्रवेश। धरना प्रर्दशन पर रोक। ( Agra News Video : Light & Sound Show in Shaheed Smarak, Agra. Rs 20 to 300 Ticket per person#Agra )
आगरा के शहीद स्मारक, संजय प्लेस में 4.55 करोड़ रुपये से लाइट एंड साउंड शो तैयार किया गया है। यह शाम को दो बार में होगा और इसमें आजादी के आंदोलन में आगरा की भूमिका के साथ ही प्रमुख घटनाक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित 20 मिनट का शो होगा। इसके साथ ही 3.55 करोड़ रुपये से म्यूकिल फाउंडेशन भी लगाए गए हैं।
शाम पांच बजे के बाद 100 रुपये की टिकट
शहीद स्मारक में स्थानीय लोग टहलने भी जाते हैं इसलिए सुबह आठ बजे तक शहीद स्मारक में प्रवेश के लिए कोई टिकट नहीं लगेगी लेकिन इसके बाद टिकट लगेगी। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक 20 रुपये की टिकट से ही स्मारक में प्रवेश मिलेगा। वहीं, शाम पांच से रात 10 बजे तक 100 रुपये की टिकट लगेगी। स्मारक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक सफाई के लिए बंद रहेगा।
सुबह आठ बजे तक कोई शुल्क नहीं
सुबह आठ से दोपहर 2 बजे तक 20 रुपये का टिकट
दोपहर दो से शाम पांच बजे तक तीन घंटे प्रवेश बंद रहेगा
शाम पांच से रात 10 बजे तक 100 रुपये का टिकट, विदेशी पर्यटकों के लिए 300 रुपये का टिकट लाइट एंड साउंड शो के लिए 15 से अधिक लोगों के एक साथ बुकिंग कराने पर 50 प्रतिशत की छूट