आगरालीक्स…Agra News Video: वीडियो आगरा में घर पर अपने बहन भाई के बगल में सो रही 12 साल की बालिका को उठा कर ले गया दरिंदा, रेप। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा दरिंगा, पुलिस की टीमें धरपकड़ में जुटीं। ( Agra News Video : Man take away12 year old girl while sleeping, molested#Agra)
आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात को 12 साल की बालिका अपने छोटे भाई बहन के बगल में सो रही थी, उसे पिता रात में मजदूरी करने के लिए गए थे। रात करीब एक बजे एक युवक आया, वह सोते हुए बालिका को उठा ले गया। घर से कुछ दूरी पर ले जाकर उसके साथ रेप किया।
बदहवास हालत में घर पहुंची बालिका
देर रात बदहवास हालत में बालिका अपने घर पहुंची, उसके शरीर से खून टपक रहा था। उसने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस की टीमें गांव में पहुंच गईं।
सीसीटीवी में दिखाई दिया दरिंगा
डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच गई थी, सीसीटीवी की जांच की गई। इसके आधार पर बालिका के साथ दरिंदगी करने वाले की पहचान कर ली गई है उसे अरेस्ट करने के लिए तीन टीमें गठित की हैं।