आगरालीक्स…Agra News : आगरा में व्यस्त रोड पर युवक को गोली मारी, पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News : Miscreant open fire on Man drinking juice#Agra )
आगरा के सिकंदरा बोदला रोड पर शनिवार सुबह बिचपुरी का रहने वाला युवक जिसका नाम मिलन बताया जा रहा है जूस पी रहा था, इसी दौरान बाइक पर युवक आए और उन्होंने मिलन को गोली मार दी। गोली मराने के बाद बाइक सवार भाग गए। गोली की आवाज से अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग जुट गए। मिलन को अस्पताल में भर्ती कराया है।