आगरालीक्स… वीडियो न्यूज…. आगरा में एडवांस लेने के बाद भी बिल्डर द्वारा प्रोपर्टी का बैनामा न करने पर कार्रवाई, फरार चल रहे बिल्डर के फ्लैट पर कुर्की से पूर्व का नोटिस चस्पा किया । मुनादी कराई।
आगरा के शाहगंज निवासी धीरज वर्मा ने गुदडी मंसूर खां में तीन दुकानों का आठ लाख रुपये में सौदा किया था, छह लाख रुपये एडवांस में दिए और और सात दिसंबर 2017 को इकरारनामा भी कराया लेकिन तय समय में बैनामा नहीं किया। 14 जुलाई 2021 को दुकानों का बैनामा धीरज वर्मा की जगह शाजिया बेगम के नाम कर दिया।
कोर्ट ने जारी किए गैर जमानती वारंट
इस मामले में धीरज वर्मा ने 26 जनवरी को राजीव नगर निवासी राजीव दीक्षित, सीता राम कॉलोनी निवासी संजय अग्रवाल, एमीनेंट अपार्टमेंट निवासी संजीव अग्रवाल, गुदड़ी मंसूर खां निवासी शाजिया और सिंधी कॉलोनी निवासी सैयृयद जुल्फिकार अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में एमीनेंट अपार्टमेंट निवासी संजीव अग्रवाल फरार चल रहे थे, अन्य ने कोर्ट से स्टे ले लिया। कोर्ट ने इस मामले में संजीव के खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की पूर्व की उदघोषणा के नोटिस जारी किए थे।
नोटिस किया गया चस्पा
इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने एमीनेंट अपार्टमेंट, खंदारी निवासी संजीव अग्रवाल के फ्लैट पर कुर्की पूर्व का नोटिस चस्पा कर दिया। एक महीने में अरेस्ट न होने पर कुर्की की जाएगी।