आगरालीक्स…आगरा में दरोगा और विधायक आमने—सामने. दोनों के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल. देखें वीडियो
आगरा में पूर्व राज्यमंत्री और वर्तमान विधायक और दरोगा के बीच वाद—विवाद का एक वीडियो सामने आया है. विधायक द्वारा किसी मामले में थाना सदर पैरवी के लिए जाते हैं और यहां दरोगा से उनकी बहस होने लगती है. किसी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है. जो कि अब वायरल हो रहा है.
थाना सदर का मामला
वायरल वीडियो थाना सदर का है. आगरा कैंट विधानसभा सीट से विधायक जीएस धर्मेश किसी मामले में पैरवी करने के लिए थाना सदर जाते हैं. यहां उनका दरोगा के साथ जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें विधायक खड़े हैं और फोन पर किसी से बात कर रहे हैं. सामने कुर्सी पर दरोगा बैठे हैं. अचानक दरोगा उठते हैं और विधायक से अपनी बात कहते हैं. दोनों की बातचीत से लग रहा है कि मामला गंभीर है जिसके कारण विधाय नाराज हैं और दरोगा मानने को तैयार नहीं हैं.