आगरालीक्स…आगरा में युवक को पीटने के बाद चेहरे पर पेशाब करने का वीडियो वायरल. वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी किया अरेस्ट…
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अटूस में एक शर्मनाक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक को बुरी तरह से पीटने के बाद उसके चेहरे पर आरोपी द्वारा पेशान किया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तक पहुंचा जिसके बाद इस वीडियो की पड़ताल की गई. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. इसका एक साथी भी अरेस्ट किए जाने की खबर है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर उसकी जांच की गई तो पता चला है कि वीडियो तीन से चार महीने पुराना है लेकिन ये अब वायरल हो रहा है. इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई भी तहरीर कहीं नहीं दी गई है. ऐसे में वीडियो की पड़ताल करने के बाद आरोपी आदित्य को अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने इसके एक साथी भोलू को भी अरेस्ट किया है.