आगरालीक्स..Agra News : वीडियो आगरा में भीड़भाड़ वाले बाजार से कपड़ा कारोबारी के 15 लाख की लूट की सनसनी, शोरूम से कैश लेकर गया कर्मचारी साथी के साथ अरेस्ट। ( Agra News Video : Two arrested in Rs 15 Lakh fake loot of Businessman#Agra)
आगरा के कोतवाली में भूपेंद्र अग्रवाल की गौरी किएशन्स के नाम से शोरूम है। शोरूम पर ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी विशाल काम करता है। बुधवार शाम को भूपेंद्र अग्रवाल ने विशाल को 15 लाख रुपये कैश लेकर भेजा। शाम चार बजे पुलिस के 112 नंबर पर विशाल ने कोतवाली क्षेत्र के मानपाड़ा में 15 लाख कैश लूटने की सूचना दी। एसओजी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट की गई, उसके सिर में भी चोट थी।
पुलिस जांच में खुली फर्जी लूट
एसओजी टीम ने जांच की, सीसीटीवी खंगलाने के साथ ही विशाल से पूछताछ की इसमें पूरा मामला खुल गया। पूछताछ में विशाल ने बताया कि उसने अपने साथी ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले विशाल के साथ मिलकर फर्जी लूट की सूचना दी थी। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया, इनके पास से 15 लाख कैश बरामद किया गया है।