आगरालीक्स…. आगरा में 31 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है, कुत्ते के भौंकने पर बच्ची डर गई, बच्ची की मां ने कुत्ते को घूसे मारे, बेल्ट पकड़कर जमीन पर पटका, महिला के खिलाफ तहरीर।
आगरा के शास्त्रीपुरम में भोला रहते हैं वे एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनके घर में तीन महीने का पातलू कुत्ता है, भोला का कहना है कि शुक्रवार को वे काम पर गए थे उनकी पत्नी शिवानी सब्जी लेने गई।।

कुत्ते के भौंकने पर बच्ची डर गई
भोला का कहना है कि शाम को घर के बाहर कुत्ता बंधा हुआ था उससे बच्चे खेल रहे थी। पड़ोसी राजू की डेढ़ साल की बच्ची भी वहां आ गई, कुत्ते के भौंकने से ड़ेढ़ साल की बच्ची डर गई। वह भागने लगी तो गिर गई, बच्ची के गिरने पर उसकी मां भी आ गई।
गर्दन में बंधी बेल्ट को पकड़कर जमीन पर कई बार पटका
बच्ची की मां ने आते ही कुत्ते के घूसें मारे, इसके बाद उसके गले मे ंबंधी बेल्ट को पकड़ लिया और कई बार जमीन पर पटका, भोला का आरोप है कि महिला ने उनके पालतू कुत्ते को पीटा, शाम को भोला घर लौटा, उन्होंने कुत्ते का विरोध किया तो बच्ची की मां और उसके पति ने मारपीट की घर में तोड़फोड़ कर दी।
31 सेकंड का वीडियो वायरल
कुत्ते को पीटने का 31 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक महिला कुत्ते के गर्दन में बंधी बेल्ट को पकड़कर कुत्ते को पीटते हुए दिखाई दे रही है। इस मामले में भोला ने आरोपी दंपती के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही का मीडिया से कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।