Wednesday , 22 July 2026
Home देश दुनिया Agra News Video : Why Former UK PM Rishi Sunak visit Taj Mahal during sunset, Sudha Murthi query to guide#Agra
देश दुनियाबिगलीक्स

Agra News Video : Why Former UK PM Rishi Sunak visit Taj Mahal during sunset, Sudha Murthi query to guide#Agra

444

आगरालीक्स … ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक सूर्योदय की जगह सूर्यास्त के समय ताजमहल देखने क्यों गए! सुधा नारायण मूर्ति ने क्यों पूछा ताजमहल में हिंदू प्रतीक चिन्ह कहां हैं। ( Agra News Video : Why Former UK PM Rishi Sunak visit Taj Mahal during sunset, Sudha Murthi query to guide#Agra)


ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक पत्नी अक्षता, बेटी कृष्णा और अनुष्का और सास इंफोसिस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन, राज्यसभा सांसद सुधा नारायण मूर्ति के साथ शनिवार को विशेष विमान से आगरा पहुंचे, वहां से सीधे होटल अमर विलास आया। तय कार्यक्रम के तहत पूर्व पीएम ऋषि सुनक को रविवार को सूर्योदय के समय ताजमहल देखना था लेकिन शनिवार दोपहर एक बजे उनका कार्यक्रम बदल गया।
बेटियों ने कहा आज ही ताजमहल देखेंगे, सूर्योदय के समय देखा ताज
ब्रिटेन की पूर्व पीएम ऋ़षि सुनक की बेटी कृष्णा और अनुष्का ने आगरा पहुंचने के बाद ताजमहल देखने के लिए उत्सुकता दिखाई और कहा कि शनिवार को ही ताजमहल देखने जाएंगे, उन्हें बताया गया कि सूर्यास्त के समय सूरज की लालिमा लिए हुए किरणों से ताजमहल दमकता है, लालिमा से दमकते ताजमहल को देखने के लिए शनिवार शाम पांच बजे ब्रिटेन के पूर्व पीएम ताजमहल पहुंच गए। करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहे और सवाल भी किए।


गाइड से सुधा मूर्ति ने पूछा ताजमहल में हिंदू प्रतीक चिन्ह कौन से हैं ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके गाइड शमशुद्दीन ने कहा कि पच्चीकारी में कमल के फूल बने हुए हैं, ऊपर कलश है और गुंबद पर उल्टे कमल की पंखड़ियां हैं। रायल गेट और मुख्य गेट पर कमल बने हुए हैं।


विजिटर बुक में लिखा यह अनूठी यादगार जगह
ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने ताज के दीदार के बाद एएसआई की विजिटर बुक में लिखा कि यह बहुत खूबसूरत है। दुनिया में कुछ जगह ही ऐसी हैं, जो इतनी खूबसूरत है कि बच्चों को पहली ही बार में जाने के लिए तैयार किया जा सकता है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह अनूठी यादगार जगह है। वहीं उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने लिखा कि युगों-युगों के लिए यादगार।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!