आगरालीक्स…आगरा विजिलेंस ने 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा क्षेत्रीय लेखपाल. इस काम के लिए मांग रहा था 20 रुपये की रिश्वत
आगरा की विजिलेंस टीम ने फिरोजाबाद में 10 हजार की रिश्वत लेते हुए लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ा है. आरोपी लेखपाल को अरेस्ट कर लिया गया है. शिकायतकर्ता सूबेदार की कुराबन्दी का कार्य एसडीएम जसराना के न्यायालय में लंबित है. न्यायालय में कुराबन्दी के लिए लेखपाल क्षेत्र एका कुरा बनाकर दाखिल करने के लिए आदेशित किया गया. सूबेदार के इस लंबित कार्य को करवाने के एवज में क्षेत्रीय लेखपाल रविन्द्र कुमार द्वारा 20 हजार रुपये की मांग की गई. लेकिन सूबेदार रिश्वत के रूप में 20 हजार रुपये लेखपाल को नहीं देना चाहता था बल्कि उन्हें रिश्वत देते समय रंगे हाथों पकड़वाना चाहता है.इसकी शिकायत उसने विजिलेंस टीम से की.
शिकायत में मामला सही पाया गया
शिकायत की गोपनीय जांच कराई गई. गोपनीय जांच में मामला सही पाये जाने के बाद आज शनिवार को सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल रविन्द्र कुमार को शिकायतकर्ता सूबेदार से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी रविन्द्र कुमार के खिलाफ थाना उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान जनपद आगरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर विधिक कार्यवाही की जा रही है.
यदि किसी लोकसेवक (राजपत्रित / अराजपत्रित / अन्य) द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही हो तो रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नं० -9454401864 पर शिकायत की जा सकती है।