आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पूर्व अपर नगर आयुक्त के घर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस टीम का छापा। फ्लैटों में महंगा इंटीरियर कराया, ब्रांडेड सामान खरीदे।
आगरा नगर निगम में साल 2012 से 2017 तक प्रभारी अपर नगर आयुक्त रहे दीपक कृष्ण सिन्हा , मुरादाबाद में भी तैनात रहे रहे। वे अब वीवीआईपी ऐड्रेसेस राज नगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में रह रहे हैं। उनके खिलाफ 2022 में आस से अधिक संपत्ति के मामले में खुली जांच के आदेश हुए थे। एसपी विजिलेंस आगरा सेक्टर आलोक शर्मा के अनुसार, इस मामले की जांच करने के बाद जनवरी 2025 में रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। इसमें पाया गया कि जांच के लिए निर्धारित की गई अवधि में तत्कालीन नगर अपर नगर आयुक्त ने 1.46 करोड़ की आय अर्जित की जबकि उन्होंने 3 करोड़ 28 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित की।
124 फीसदी अधिक संपत्ति की अर्जित
जांच में सामने आया कि अपर नगर आयुक्त दीपक कृष्ण सिन्हा ने जांच की अवधि के दौरान 124 फीसदी यानी 1.81 करोड़ की संपत्ति अधिक अर्जित की। इस मामले में पांच जुलाई 2025 को विजिलेंस आगरा सेक्टर थाने की निरीक्षक रेखा चौरसिया ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्राथिमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले की विवेचना के दौरान विजिलेंस टीम ने बुधवार को गाजियाबाद स्थित उनके आवास पर छापा मारा, उनके आवास से लाखों रुपये के सुख सुविधा के आइटम, बड़ी एलईडी सहित अन्य सामान मिला है। गुरुवार को टीम ने उनके आगरा स्थित आवास पर छापा मारा।
आगरा में ये हैं संपत्ति
पदम बिजनेस पार्क में 925 वर्ग फीट का
फ्लैट
हरीपर्वत स्थित रूबी अपार्टमेंट में 93 वर्गमीटर का
फ्लैट