आगरालीक्स…. आगरा में धूप के साथ शीतलहर चल रही है, यह मौसम बीमार कर सकता है, सावधानी बरतें।
आगरा में शीतलहर चलने के साथ ही धूप निकल रही है। धूप में लोग गर्म कपड़े उतार रहे हैं, इससे सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है। पिछले 10 दिनों में वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बच्चों को निमोनिया की समस्या हो रही है।
ठीक नहीं हो रही खांसी
इस मौसम में जिन लोगों को सर्दी जुकाम और खांसी हो रही है वह 10 दिन बाद भी ठीक नहीं हो रही है। इससे मरीज परेशान हैं, कफ सिरप और दवाएं लेने के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है।