आगरालीक्स…Agra News : आगरा में सुबह ठंड और रात में गर्मी से निमोनिया की समस्या होने लगी है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। ( Agra News : Viral Pneumonia cases increases in Agra#Agra )
आगरा में सुबह का तापमान 12 डिग्री और दोपहर में तापमान 29 डिग्री तक पहुंच रहा है। तापमान में अंतर से वायरल संक्रमण बढ़ गए हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। निमोनिया, सांस लेने में परेशानी और तेज बुखार आने पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है।
ठंडे पेय पदार्थ से बचें
मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए ठंडे पेय पदार्थ के सेवन से बचने के लिए कहा जा रहा है, धूप से आने के बाद ठंडे पेय पदार्थ का सेवन ना करें।