आगरालीक्स…एक बार फिर सलून वाला सुकून! एक वेबसाइट वायरल हो रही है, इससे 90 के दौर की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं, इंटरनेट पर एक्टिव लोग इसे खूब एंज्वॉय कर रहे हैं, क्या आपने भी किया ?
आगरा में एक वेबसाइट इन दिनों खूब वायरल हो रही है। इसका नाम है 'डीलक्स सैलून' और काम है 90 के दशक के वो गाने सुनाना जो कभी आप 20 रूपए में बाल कटवाते समय लकड़ी की कुर्सी पर बैठकर लिया करते थे। इंटरनेट पर एक्टिव लोग इस सलून वाली प्लेलिस्ट का जमकर मजा ले रहे हैं। साथ ही इसे बनाने वाले की क्रिएटिविटी को सलाम कर रहे हैं। एक बार फिर ट्रेंड कर रहे पुराने गानेसोशल मीडिया पर इन दिनों डीलक्स सैलून नाम की वेबसाइट के चर्चे हैं। आगरा के लोग भी इसे खूब एंज्वॉय कर रहे हैं। इस वेबसाइट पर 90 के दशक के वो गाने एक बार फिर ट्रेंड कर रहे हैं जो उस दौर में हर सैलून में बजते थे। इन गानों को आपने सरकारी बसों और ट्रक में भी बजते सुना होगा। अब एक बार फिर इन गानों ने धूम मचा रखी है। इससे 90 के दौर की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।
पुरानी दुनिया में ले जाती है डीलक्स सलून
डीलक्स सलून नाम की इस वेबसाइट पर सलून वाले गाने सुनाई देते हैं। 90 के दशक के गाने जेब से कुछ खर्च किए बिना सुनने को मिल रहे हैं। जैसे ही आप सर्च इंजन में डीलक्स सलून लिखेंगे शुरूआत में कुछ लिंक खुलेंगे। यहीं कहीं एक लाल रंग का इंटरफेस है। इस पर प्ले का बटन दबाते ही 90 के दशक का कोई बॉलीवुड गाना बजने लगता है। यह भी दिखता है कि इस समय कितने लोग वही गाना सुन सकते हैं। एक समय पर जिस तरह बैठकर हम चुपचाप चित्रहार या रेडियो पर गाने सुनते थे उसी तर्ज पर अपने मन से गाना खोजकर बजाने का कोई विकल्प नहीं है। बस नेक्स्ट कर सकते हैं।
कैसे काम करती है ये वेबसाइट
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस वेबसाइट को यश भारद्वाज ने बनाया है। गाने सर्वर पर होस्ट नहीं होते हैं सीधे यूटयूब से ही प्ले हो रहे हैं, जिससे कॉपीराइट न हो। बस एक अलग इंटरफेस बना दिया है। मेकर का आईडिया है पुराने गानों को फील कराना।
नौजवान ले रहे एआई का सहारा
डीलक्स सलून के कॉन्सेप्ट को सोशल मीडिया पर भी काफी प्यार मिल रहा है। अलग—अलग नामों से अब ऐसी और भी वेबसाइट आने लगी हैं। एआई की मदद से व्हाइट कोडिंग से वेबसाइट बनाना आसान हो गया है। इसमें एआई आपके लिए कोड लिख देता है। आगरा के कई युवा भी अब एआई की मदद से वेबसाइट और सांग्स तैयार कर रहे हैं।
आज लोग पुराने गानों का आनंद ऐसे लेते हैं
गाने सुनने के लिए मुख्य रूप से यूट्यूब, सॉफ्टीफाई और विंक जैसी डिजिटल म्यूजिक ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इस वेबसाइट को भी सीधे यहीं लिंक किया गया है। इसके अलावा लोग स्मार्ट टीवी, पेनड्राइव, पुराने रेडियो और कार के ब्लूटूथ सिस्टम के जरिए भी सदाबहार संगीत का आनंद लेते हैं।
पुराने गानों के लिए ओल्ड इस गोल्ड सबसे ज्यादा सर्च
लोग सॉफ्टीफाई और जियो सावन जैसी ऐप पर भी सबसे ज्यादा ओल्ड इज गोल्ड प्लेलिस्ट खोजते हैं, मगर डिजिटल सलून ने इस कमी को दूर कर दिया है। वीडियो और ऑडियो दोनों के लिए लोग सीधे यूट्यूब पर पुराने गानों के वीडियो या नॉन-स्टॉप ऑडियो जुके बॉक्स सुनते हैं।
स्मार्ट स्पीकर भी बन गए हैं विकल्प
इसके अलावा अमेजन एलेक्सा या गूगल होम पर बोलकर पुराने गाने बजाए जाते हैं। लोग अपनी गाड़ियों में फोन कनेक्ट करके पुराने गाने बजाते हैं। पुराने गानों का कलेक्शन पेनड्राइव में भरकर म्यूजिक सिस्टम पर चलाया जाता है। आज भी 'विविध भारती' और एफएम रेडियो पर पुराने गानों के विशेष कार्यक्रम सुने जाते हैं।
- 18 August 2026 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra News : Viral website Deluxe Salon: 90s songs are trending once again.
- Agra news: Special on Dhanteras: How much gold is gold
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Deluxe Salon Agra
- Deluxe Salon Website Agra
- Old Bollywood Songs
- today news