आगरालीक्स…आगरा में दृष्टिबाधित बच्चों ने छूकर महसूस की ताज की खूबसूरती और कहा ‘वाह ताज’. राउंड टेबल आगरा ने चेन्नई से आए इन बच्चों और टीचरों का किया वेलकम..
चेन्नई से आए आंशिक या पूर्ण अंधेपन से पीड़ित तीन शिक्षकों के साथ 15—16 साल के 7 बच्चों ने आज ताजमहल का दीदार किया. इन बच्चों और शिक्षकों ने भले ही अपनी आंखों से ताज का दीदार नहीं किया हो लेकिन इसे महसूस करके और यहां मौजूद लिपि को पढ़कर इसकी खूबसूरती का अंदाजा जरूर लगा लिया. ताज का दीदार कर इन बच्चों और शिक्षकों ने भी ‘वाह ताज’ कहा.

चेन्नई से आए इस दल को राउंड टेबल इंडिया द्वारा फ्री एयर ट्रिप के जरिए पहले दिल्ली लाया गया और फिर दिल्ली से इन सभी को आगरा एक दिन के टूर पर लाया गया. आगरा में इनकी मेहमाननवाजी या कहें कि इनके आगमन की पूरी व्यवस्था आगरा ताज राउंड टेबल आगरा 329 द्वारा की गई. यहां आगरा की राउंड टेबल संस्था द्वारा इनके भोजन, आवास और पर्यटन स्थलों के दीदार की व्यवस्था की गई. इस पूरे कार्यक्रम का नाम इस पूरे कार्यक्रम का नाम “फ्लाइट ऑफ फैंटसी” रखा गया है और इसकी अध्यक्षता एरिया वाइस चेयरमैन टीआर अभिनय विज और टीआर अनुज खंडेलवाल ने की.