आगरालीक्स …आईएमए, आगरा के चुनाव आज, सुबह नौ बजे से मतदान। चुनावी वायदे देखें, क्या चाहते हैं डॉक्टर डॉ. हरेंद्र गुप्ता और डॉ. योगेश सिंघल के बीच प्रेसिडेंट इलेक्ट के लिए मुकाबला। ( Agra News: Voting for IMA, Agra President elect start from 9 AM#Agra)
आईएमए, आगरा की नई कार्यकारिणी के लिए प्रेसिडेंट इलेक्ट को छोड़कर अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। प्रेसिडेंट इलेक्ट पद पर दो प्रत्याशी हैं, आईएमए यूपी के पूर्व अध्यक्ष और आईएमए, आगरा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता और आईएमए, आगरा के उपाध्यक्ष डॉ. योगेश सिंघल के लिए सुबह नौ बजे से मतदान शुरू होगा।
सुबह नौ से शाम छह बजे तक मतदान
आईएमए, आगरा के 1700 से अधिक सदस्य हैं ये सदस्य सुबह नौ बजे से आईएमए भवन तोता का ताल पर मतदान करेंगे, शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना की जाएगी और रात में परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी, प्रेसिडेंट इलेक्ट जो चुने जाएंगे वे 2026 अक्टूबर में चार्ज लेंगे। नई कार्यकारिणी में पिछले वर्ष प्रेसिडेंट इलेक्ट चुने गए डॉ. पंकज नगाइच और सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा सहित अन्य सदस्य कार्यभार ग्रहण करेंगे।
प्रेसिडेंट इलेक्ट के चुनावी वायदे
डॉ. हरेंद्र गुप्ता, डॉक्टरों की सुरक्षा, सम्मान, आईएमए का नया भवन और ब्लड बैंक
डॉ. योगेश गोयल, आईएमए का कांफ्रेस हॉल, कमरे, महिला विंग और ओपीडी