आगरालीक्स…आगरा में चोरी करते चोरों का वीडियो देखें. चौंक जाएंगे. तीन घरों में घुसे और चोरी कर ले गए…
आगरा में चोरी करते हुए चोरों का वीडियो वायरल हुआ है. चोरी की यह वारदात ताजगंज क्षेत्र के सेमरी का ताल डिफेंस एनक्लेव में हुई है. एक साथ तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. इनमें पूर्व में पुलिस आयुक्त के पेशकार रहे विविन चौहान का भी घर है. विपिन चौहान कानपुर में तैनात हें.
लोगों के अनुसार नकाबकोश बदमाश इनके घरों में घुसे. इनमें एक महिला और दो पुरुष चोर हैं. सीसीटीवी में चोरों की यह घटना कैद हो गई है. पुलिसकर्मी के घर चोरों ने 15 मिनट के अंदर वारदात को अंजाम दे दिया. सुबह उठने पर चोरी की जानकारी हुई. सूचना पर पहुंचीपुलिस मामले की जांच कर रही है.