आगरालीक्स…. आगरा में आज आधे शहर में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। आंधी से बिजली आपूर्ति ठप होने से सिकंदरा एमबीबीआर और गंगाजल प्लांट बंद हो गए, जीवनीमंडी वाटर वक्र्स तीन घंटे तक बंद रहा। इससे आज तमाम क्षेत्रों में पानी की समस्या रहेगी।

आगरा में रविवार शाम को तूफान आने पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे वाटरवक्र्स जीवनी मंडी प्लांट चार घंटे तक बंद रहा और पानी का शोधन नहीं हुआ। इसी तरह से सिकंदरा से गंगाजल प्लांट और एमबीबीआर प्लांट से आधे शहर को पानी की आपूर्ति की जाती है। ये दोनों प्लांट भी तूफान आने पर बंद हो गए थे।
आधे शहर में नहीं आएगा पानी
जलसंस्थान के सचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया कि प्लांट की लाइट चली गई थी, इससे दोनों प्लांट बंद रहे हैं, सोमवार को आधे शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी।