आगरालीक्स ….आगरा में भीषण गर्मी में कल 60 हजार घरों तक पानी नहीं पहुंचेगा। सुबह ही पानी भर लें।

आगरा में जलकल विभाग द्वारा जोनल पंपिंग स्टेशन और ओवर हेड टैंक की सफाई की जाती है। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह के अनुसार आगरा के दो जोनल पंपिंग स्टेशन और दो ओवर हेड टैंक की सफाई सोमवार सुबह 10.30 बजे से होगी। इसलिए सुबह इन जोनल पंपिंग स्टेशन और ओवर हेड टैंक से जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति होती है वहां पानी आएगा लेकिन शाम को पानी नहीं आएगा। मंगलवार सुबह से पानी पूर्व की तरह ही आएगा।