आगरालीक्स…आगरा में 19 दिन के लिए बंद रहेगा ये रोड. लोगों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना. रूट डायवर्जन देखें…
आगरा में वाटरवर्क्स-जीवनी मंडी रोड 19 दिन के लिए बंद होने जा रहा है. ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यहां गंगाजल परियोजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम किया जाएगा. 25 मार्च से इस मार्ग को बंद कर पाइपलाइन डाली जाएगी. यातायात पुलिस ने इसका के लिए रूट डायवर्जर भी जारी किया है. यातायात पुलिस के अनुसार 25 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा.

रूट डायवर्जन देखें
वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी की तरफ आने वाला ट्रैफिक जो यमुना किनारा होते हुए पुरानी मंडी या फतेहाबाद रोड की तरफ जाएगा, वो सभी वाहन रामबाग चौराहा से थाना एत्माद्दौला के सामने होते हुए आंबेडकर पुल से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.
शहर के अंदर आने वाले सभी वाहन सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से होकर फ्रीगंज होते हुए जांएगे.
हाथीघाट की ओर से जीवनी मंडी वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले वाहन आंबेडकर पुल के गोल चक्कर से पुल पर होते हुए एत्माद्दौला स्मारक के समाने से रामबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे