आगरालीक्स ….आगरा में गर्मी और लू से राहत नहीं मिल रही है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम, क्या है मौसम विभाग का अनुमान।
आगरा में गुरुवार को सुबह से ही गर्मी है और तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान भी बढ़ने लगा है। आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच सकता है, यह अभी तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान संभावित है, इसलिए सुबह से ही गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है।

14 मई से चलेगी लू
मौसम विभाग का अनुमान है कि गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 14 मई से आगरा में लू चलने लगेगी, इससे तापमान और बढ़ जाएगा।
आईएमडी का अनुमान
12-May 28.0 41.0 Mainly Clear sky
13-May 29.0 42.0 Mainly Clear sky
14-May 28.0 43.0 Heat Wave
15-May 28.0 44.0 Heat Wave
16-May 27.0 43.0 Mainly Clear sky
17-May 28.0 42.0 Mainly Clear sky