आगरालीक्स…आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेंज के लिए वेब पंजीकरण आज से शुरू…ये है रजिस्ट्रेशन फीस
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में विभिनन कोर्सेज के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. विवि में आवासी संस्थानों में ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए 5670 सीटें हैं और पेास्ट ग्रेजुएट की 4301 सीटें हैं. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है. ग्रेजुएशन के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की फीस 200 रुपये और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 300 रुपये फीस रखी गई है.

कोर्सेज का विवरण और आनलाइन आवेदन पत्र वेबसाइट पर
विवि में संचालित कोर्सेज का विवरण तथा आनलाइन आवेदन पत्र विवि की वेबसाइट पर आज से उपलब्ध हो गए हैं. हर आवेदनकर्ता को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन शुल्क के माध्यम से विभिनन पाठ्यक्रमों के चयन के लिए अलग—अलग वेब रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने होंगे. यही नहीं विवि की वेबसाइट पर कोर्सेज की डिटेल भी उपलब्ध हैं.