Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Wedding Industries Celebrate Holi Milan with great fanfare…#agranews
आगरा

Agra News: Wedding Industries Celebrate Holi Milan with great fanfare…#agranews

294

आगरालीक्स…आगरामें रंगों से भरे इस त्यौहार में और भी रंग भरेगी वेडिंग इंडस्ट्रीज. धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया

फतेहाबाद रोड पर स्थित होटल सौरा क्लब महिंद्रा में वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। रंग भरे इस त्यौहार को और भी रंग भरने का संकल्प लिया साल भर होने वाले वैवाहिक आयोजनों में ब्रज की होली की परंपरा को दिया जाएगा विशेष महत्व। वेडिंग इंडस्ट्रीज से जुड़े सभी सेक्टर जिसमें की प्रमुखता से होटल, मैरिज होम्स, डेकोरेटर, कैटर्स, वेडिंग एंड इवेंट प्लानर, एंटरटेनमेंट प्लानर के अलावा शहर के उद्यमी समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने की आयोजन में सहभागिता। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई इस मौके पर प्रमुखता से मौजूद थे उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष बबीता चौहान, वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, महासचिव संदीप उपाध्याय, संरक्षक राजेश गोयल, सौरा होटल के महाप्रबंधक किशलोए शर्मा, सेल्स हेड सौरभ बोस, कार्यक्रम संयोजक हर्ष सिसोदिया संदीप सिकरवार, सौरभ सिंघल आदि।

सात रंगों की रेनबो थीम पर सजाकर मनाया गया होली मिलन समारोह। मुख्य मंच पर बॉलीवुड के गानों के साथ बृज के गानों से कलाकार सोनम प्रजापति ने सभी अतिथियों को किया। रोमांचित कार्यक्रम में एंटरटेनमेंट सुरभि इवेंट्स के कलाकारों द्वारा किया गया। डीजे जोय की भी शानदार रही प्रस्तुति। कार्यक्रम का संचालन एंकर विवेक, अलमास एवं सचिन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआती उद्बोधन में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि रंगों और खुशी के साथ मनाए जाने वाली इस त्यौहार की एक अलग ही पहचान है। इस पहचान को हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रयास करेंगे और ब्रज में आने वाले सभी अतिथियों को चाहे वह पर्यटक के रूप में हो या फिर किसी अन्य आयोजन के लिए आए हो उनको ब्रज की परंपरा से हम साल भर रूबरू करेंगे।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की व्यवस्था को प्रमुख रूप से संभाली प्रियंका तिवारी, भूरा भाई, सोनू बंसल,मनप्रीत सिंह सोबती,छोटू, अमित कुमार सिंह, प्रांशुल अग्रवाल, विवेक उपाध्याय, राधे राजपूत, रवि पटेल, राहुल गौर कृष्ण डोली शिवम, विनोद चौधरी, प्रशांत चतुर्वेदी , ऋषि शर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े उन लोगों का सम्मान भी किया गया जिन्होंने वेडिंग इंडस्ट्रीज को अपने क्षेत्र में नए आयाम देकर आगे बढ़ाया है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन संगठन के एडमिनिस्ट्रेटर अनिल सविता द्वारा किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

error: Content is protected !!