Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Weekly closure implemented in Agra markets for the year 2025…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Weekly closure implemented in Agra markets for the year 2025…#agranews

938

आगरालीक्स…आगरा में कौन सा बाजार किस​ दिन होगी सप्ताह में बंद. साल 2025 के लिए डीएम ने जारी किए बाजारों के बंदी दिवस…

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने वर्ष 2025 के लिए जनपद में स्थित दुकानों/प्रतिष्ठानों के बन्दी दिवस सुनिश्चित कर दिये हैं. यह जानकारी सहायक श्रमायुक्त शगुन ओमर ने देते हुए बताया है कि निधारित क्षेत्रों में बन्दी निम्नानुसार रहेगीः- उल्लंघन करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

रविवार को ये बाजार रहेंगे बंद
रविवार को बेलनगंज, गुदड़ी मंसूरखां, धूलियागंज, फ्रीगंज, पथवारी, लेन गऊशाला, छत्ताबाजार, कचहरीघाट, फिलिंपगंज, दरेसी नं0 3, जमुना किनारा, न्यू मार्केट जीवनीण्डी, ट्रान्सपोर्ट नगर, बांस दरवाजा, मोतीगंज, गली बारहभाई, नूरी दरवाजा, हींग की मण्डी, संजय प्लेस में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बन्द रहेंगे।

सोमवार को ये बाजार रहेंगे बंद
सोमवार को सुभाष बाजार, तिकोनियां, शिवाजी मार्केट, छीपीटोला, दरेसी नं0 1 एवं 2, एम जी रोड, साई की तकिया चौराहा से सेन्ट जोन्स चौराहा तक, राजामंडी, जगदीशपुरा, बोदला, बिचपुरी रोड बिचपुरी बाजार तक, आवास विकास कालोनी, मदिया कटरा, हलवाई की बगीची रोड, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, माल का बाजार, लोहामंडी, नौबस्ता, शाहगंज, गोकुलपुरा, जौहरी बाजार, कसेरट बाजार, लुहारगली, रावतपाडा, तिलक बाजार, पीपलमण्डी, ख्वाजा की सराय, ताजंगज, रकाबगंज, विभव नगर, जसवन्त सिनेमा से फुब्बारा तक, नाई की मण्डी चौराहा, मीरा हुसैनी, सदरभट्टी, सेठगली, मन्टोला, हास्पीटल रोड़, पचकुईयां, मोतीकटरा, फौवारा, छिली ईट घटिया, फतेहपुर सीकरी रोड मिढाकुर बाजार तक में स्थित दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बन्द रहेंगे।

मंगलवार को ये बाजार रहेंगे बंद
मंगलवार को कालामहल, नामनेर, जीवनीमण्ड़ी, बल्केश्वर, कमलानगर, लंगडे़ की चौकी, एमएल रोड, सुल्तानगंज, देहलीगेट, एमजी रोड(सेण्ट जोन्स से भगवान टॉकीज तक) गॉंधीनगर, नुनिहाई, सदर बाजार, नौलक्खा, राजपुरचुंगी का क्षेत्र (बगिया राजाराम) शमशाबाद रोड का क्षेत्र, प्रतापपुरा, आगरा कैन्ट रेलवे स्टेशन के आसपास का क्षेत्र, बालूगंज, किशनगढ, नगला छऊआ, सुल्तानपुरा, अर्जुन नगर, खेरिया मोड, जगनेर रोड नगर निगम की सीमा तक, लालकुर्ती, बुन्दूकटरा, मधूनगर, गोपालपुरा, देवरी रोड एवं आस पास के क्षेत्र, कुतलूपुर, हरीपर्वत, स्वामीबाग, दयालबाग, ईदगाह, न्यू आगरा, मदियाकटरा, बजीरपुरा, पीर कल्यानी, बाग फरजाना, बाग मुजफ्फ्रखां, सिकन्दरा, रूनकता, घटिया आजम खॉं, मण्डी सईद खां, सिटी स्टेशन का क्षेत्र (धूलियागंज को छोडकर) शहजादी मण्डी, कटरा बजीर खां, मुस्तफा क्वार्टर वाला क्षेत्र, रामबाग, कालामहल क्षेत्र के चौराहों(पोस्ट आफिस से पत्थर वाली गली तक) जमुना ब्रिज, पल्लीपार, हाथरस रोड, सेवला, मलपुरा, अकोला में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बन्द रहेंगे।

गुरुवार को ये बाजार होंगे बंद
गुरूवार को अछनेरा नगर पालिका क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान तथा पिनाहट टाउन एरिया में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बन्द रहेंगे।

शुक्रवार को ये बाजार रहेंगे बंद
दिवस शुक्रवार को फतेहपुरसीकरी में स्थित समस्त अन्य दुकान व वाणिज्य अधिष्ठान एवं शमशाबाद नगर पालिका क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान तथा फतेहाबाद टाउन एरिया में स्थित दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान एवं किरावली टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बन्द रहेंगे।

शनिवार को ये बाजार रहेंगे बंद
शनिवार को एत्मादपुर टाउन एरिया, बरहन व खन्दौली में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान तथा बाह नगर पालिका क्षेत्र व बटेश्वर में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान एवं खेरागढ टाउन एरिया, कागारौल व इरादत नगर में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बन्द रहेंगे।

रविवार को यहां के भी बाजार रहेंगे बंद
रविवार को फतेहपुरसीकरी नगर पालिका क्षेत्र में स्थित आढ़त की दुकान व जगनेर टाउन एरिया में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान एवं किरावली टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित खाद, बीज, डीजलइंजन, पम्पसेट, इलैक्ट्रिक, मोटर मोनोब्लाक, मोवीलआयल की समस्त दुकान बन्द रहेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!