Saturday , 24 October 2026
Home आगरा Agra News: What is this unique health juice ? as Called morning elixir for heart, blood pressure, and diabetes patients, “Unlock the secret” #agra
आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra News: What is this unique health juice ? as Called morning elixir for heart, blood pressure, and diabetes patients, “Unlock the secret” #agra

343

आगरालीक्स…मॉर्निंग वॉक के बाद यह कड़वा रसाहार क्यों लग रहा मजेदार ? घूमने के बाद लोग आते हैं और पलक झपकते ही पी जाते हैं, हार्ट, बीपी और डायबिटीज मरीजों की लगी लाइन, आखिर क्या है सुबह—सुबह पार्कों के बाहर मिल रहा ये हैल्थ जूस ?

हरी सब्जियों में आपकी सेहत को बनाए रखने की ताकत है यह तो प्रमाणित है, लेकिन नीम, करेले, आंवले, पुदीने की पत्तियों, पनीर के फूल, बादाम, सहजन का पत्ता, व्हीट ग्रास, गिलॉय, कद्दू, अश्वगंधा व अन्य कई प्राकतिक फूल—पत्तियों व कुछ अन्य औषिधीय गुणों से युक्त फूल—पत्तियों से बना रस कितना फायदेमंद है और यह कितनी मात्रा में लिया जाना चाहिए इसके लिए एक्सपर्ट की राय बहुत जरूरी है। हालांकि आजकल हैल्थ जूस के नाम से यह रस शहर के कई इलाकों में सुबह—सुबह पार्कों के बाहर बिकता जरूर देखा जा रहा है। विक्रेता दावा करते हैं कि ह्दय रोगियों के साथ ही असंतुलित ब्लड प्रेशर और मधुमेह वाले मरीजों के लिए यह जूस रामबाण है। एक गिलास जूस की कीमत महज 20 रूपये है। बल्केश्वर पार्क के बाहर एक विक्रेता ने बताया कि वह सालों से यह काम कर रहे हैं। इस जूस को पीने के बाद कई लोगों को फायदा हुआ है। कई तरह की बीमारियों से दूर करने और फिट रखने में भी यह मददगार है। इस प्राकतिक रसाहार का सेवन कर लोग न खुद को स्वस्थ महसूस करते हैं बल्कि उन्हें ताजगी और उर्जा भी मिलती है। जूस को प्राकतिक फूल—पत्तियों और औषिधीयों से ही तैयार किया जाता है। इसमें शरीर या स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाला कोई तत्व शामिल नहीं है। सुबह—सुबह पार्कों में टहलने आने वाले सैकड़ों लोग निरंतर इसका सेवन कर रहे हैं। हालांकि यह जूस पीना चाहिए या नहीं, कितना पीना चाहिए यह व्यक्ति के अपने विवेक पर ही निर्भर है। इतना जरूर है कि विशेषज्ञ की राय ली जानी चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: 100 needy women in Agra received free consultations and medicines…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में 100 जरूरतमंद महिलाओं को मिला निशुल्क परामर्श और दवाइयां. राउंड...

आगरा

Obituaries of Agra on 24th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Rashifal Saturday, 24th October 2026

आगरालीक्स…24 अक्टूबर शनिवार का राशिफल. कई राशियों के लिए दिन हो सकता...

आगरा

Ramlila Agra 2026: The grand coronation of Lord Ram, seated upon a golden throne…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में हुआ श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक. स्वर्ण सिंहासन पर...

error: Content is protected !!