आगरालीक्स…आगरा में कल थोक दवा की दुकानें बंद रहेंगी लेकिन मरीजों को परेशानी ना हो इसके लिए मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय लिया गया है।
आगरा में 31 दिसंबर को थोक दवा बाजार फव्वारा बंद रहेगा। आगरा फार्मा एसोसिएशन और आगरा केमिस्ट एसोसिएशन ने साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को थोक दवा बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। एक जनवरी को थोक दवा बाजार खुलेगा।
मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे
साल के अंतिम दिन थोक दवा बाजार बंद रहने पर बुधवार को आगरा रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन द्वारा दिल्ली गेट स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि नव वर्ष के आगमन पर संपूर्ण रिटेल दवा व्यापारी मरीजों के हित में अपने अपने दवा प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से खुले रहेंगे बैठक में अध्यक्ष डॉ. आशीष ब्रह्मभट्ट, महामंत्री राजीव शर्मा, संस्थापक श्याम तिवारी, कोषाध्यक्ष सतीश पाठक, वीरू भाई ,कपिल बंसल आदि मौजूद रहे।