आगरालीक्स…आगरा के जूता व्यापारियों से बोले मंत्री सुरेश खन्ना—जब जूते पर जीएसटी 5 से 12 प्रतिशत किया गया, तब क्यों नहीं किया गया विरोध. अब मैं वकील की तरह रखूंगा आपका पक्ष
राज्य वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 9 सितम्बर को जीएसटी काउंसिल की फिटमेट कमेटी में जूता व्यापारियों के पक्ष को उनके लीडर व एक वकील के तौर पर रखेंगे। हींग की मंडी स्थित द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन कार्यालय में पहुंचने पर आज उनका भव्य स्वागत किया गया। जहां उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल की अपनी प्रक्रिया है। जब जूते पर जीएसटी 5 से बढ़कर 12 प्रतिशत हुआ तब किसी जूता फैडरेशन ने इसका विरोध नहीं किया। नतीजा यह हुआ कि जीएसटी काउंसिल में यह पास हो गया। कपड़े पर लगे जीएसटी के विरोध में कई प्रार्थना पत्र पहुंचे, जिससे कपड़े पर से जीएसटी को स्थगित कर दिया गया था।
कहा कि अब द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेसन सहित कई लोगों ने इस विषय को उठया गया है। फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा जी ने हमें ज्ञापन भी दिए। जिसे जीएसटी की फिटमेंट कमेटी को भेज दिया गया है। फिटमेंट कमेटी इस पर विचार करके अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद ही यह जीएसटी काउंसिल में ऐजेंडे के रूप में आ सकता है। अभी कुछ कहना मुश्किल है। कहा कि आज जूता व्यापारियों की पस्थितिति उनकी चिन्ता को व्यक्त कर रही है। इसलिए वह जूता व्यापारियों के पक्ष (एक हजार से कम कीमत के जूते पर जीएसटी 12 से घटाकर 5 प्रतिशत करना) को उन्होंने एक लीडर व वकील के तौर पर जाएसटी काउंसिल में रखने का आश्वासन दिया।
फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने सुरेश खन्ना का स्वागत करते हे कहा कि सुरेश खन्ना ने जूता व्यापार से जुड़े तीन लाख परिवारों की आवाज को जीएसटी काउंसिल तक पहुंचाने का वादा किया, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात। हम उनका बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं। संचालन करते हुए अजय महाजन ने कहा कि जूता व्यापारियों को सुरेश खन्ना का सहयोग एक अभिभावक की तरह मिला है। इसके लिए वह बहुत आभारी हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने फैडरेशन के संस्थापक स्व. राजकुमार सामा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव नरेन्द्र पुरसनानी, कोषाध्यज्ञ दिलप्रीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वासु मूलचंदानी, विशेष सलाहकार धनश्याम दास रोरा, प्रमोद महाजन, संजय अरोड़ा, अनिल लाल, विजय जटाना, चांद दीवान, श्याम भोजवानी, प्रमोद जैन, सुधीर महाजन, सोल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शीतलानी, नेशनल चैम्बर के उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, सोमदत्त, प्रदीप कुमार पिप्पल, चंद्रवीर सिंह फौजदार आदि उपस्थित थे।