आगरालीक्स…आज ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे. विंटर वैकेशन का कर रहे इंतजार. कई स्कूलों ने कर दी हैं छुट्टिया, लेकिन 70 प्रतिशत अभी भी खुले. प्रशासन के आदेश का कर रहे वेट
आगरा में आज ठंड इतनी अधिक थी कि बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे. ठंड के कारण स्कूलों का समय तो थोड़ा बढ़ा दिया है लेकिन विंटर वैकेशन अभी तक नहीं किए हैं. हालांकि कई स्कूलों ने अपनी तरफ से छुट्टियां कर दी हैं लेकिन फिर भी 70 प्रतिशत स्कूल अभी भी खुले हुए हैं जो कि प्रशासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं. स्कूलों का कहना है कि विंटर वैकेशन तभी लागू होगा जब प्रशासन की ओर से आर्डर आएंगे.
हालांकि इससे सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है. सुबह—सुबह नहाना और फिर स्कूल जाना बच्चों को अब थोड़ा परेशान कर रहा है. उनका कहना है कि अभी तक तो विंटर वैकेशन शुरू हो जाते थे लेकिन इस बार अभी तक नहीं हुए हैं. अभी तक दिन में धूप अच्छी निकल रही थी और सर्दी का अहसास कम था लेकिन आज सर्दी ने अपने तेवर दिखा दिए हैं. बच्चों का कहना है कि विंटर वैकेशन का उन्हें बेसब्री से इंतजार है.