आगरालीक्स…Agra News: आगरा में युवती के साथ होटल में दुष्कर्म, आरोपी युवक ने युवती के पति के इंस्टाग्राम पर भेजे आपत्तिजनक वीडियो, मुकदमा दर्ज।
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली शादीशुदा युवक ने आरोप लगाए हैं कि वह एक साल पहले चार मार्च को वह अपने पिता को खाना देने के लिए जा रही थी, रास्ते में उसे नगला पदी का रहने वाला लक्ष्मण मिला। युवती पहले से लक्ष्मण को जानती थी। वह युवती को बाइक पर बिठा कर एक होटल में ले गया।
दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया
आरोप है कि लक्ष्णम युवती को डराकर एक होटल में युवती को ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया, इसके बाद युवती के साथ होटल में दुष्कर्म किया, युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा, युवती से 50 हजार रुपये ले लिए इसके बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। लक्ष्मण ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो उसके पति के इंस्टाग्राम आइडी पर डाल दिए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है।