आगरालीक्स..Agra News : . आगरा में इंजीनियर पति के सामने पत्नी ने कार लेकर आने के बाद ही मायके से आने की मांग रख दी। कहा कि कार में ही बैठकर मायके से जाउंगी। ( Agra News : Woman demand car from engineer husband in Agra #Agra)
इंजीनियर पति और पोस्ट ग्रेजुएट पत्नी के बीच कार को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने पति से कार खरीदने के लिए कहा, उसने तनख्वाह बढ़ने के बाद कार खरीदने की बात कही। इसे लेकर विवाद इतना बढ़ा किया, पत्नी ससुराल से मायके आ गई।
कार से ही जाउंगी ससुराल
पति ने कई बार पत्नी से घर आने के लिए कहा लेकिन उसने इन्कार कर दिया कहा कि जब कार खरीद लोगे तभी ससुराल आउंगी। इंजीनियर पति ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत कर दी। परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी को बुलाया गया। दोनों की बातें सुनी, पति ने आश्वासन दिया कि अप्रैल में उसकी सैलरी बढ़ जाएगी इसके बाद वह पत्नी को साथ ले जाएगा। इस पर पत्नी भी मान गई और ससुराल चली गई।