आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक हादसा. ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा. महिला की मौके पर मौत, युवक घायल…
आगरा में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. थाना मलपुरा क्षेत्र में न्यू दक्षिणी बाईपास पर मिल्क वैन के ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया. बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक् पर बैठी महिला की हादसे में दर्दनाम मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

घटनास्थल न्यू दक्षिणी बाईपास पर थाना मलपुरा क्षेत्र के सुरभी ढाबा के सामने हुई. पुलिस मौके पर पहुंच गई. महिला का नाम 50 वर्षीय वीरमती पत्नी सत्यस्वरूप निवपासी गांव विसेरा कागारौल् बताया गया है. वह अपने बेटे हेमन्त व बहन सुमन के साथ दो दिन पहले गृह प्रवेश में अपने मायके भरतपुर आई थी. रविवार शाम को वह अपने बेटे व बहन के साथ बाइक से लोटकर अपने घर आ रही थी. तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.