आगरालीक्स…आगरा में ग्वालियर हाइवे पर एक्सीडेंट में महिला की मौत. मूर्ति विसर्जन में शामिल होने जा रही. ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर. दो घायल
आगरा ग्वालियर हाइवे पर थाना इरादतनगर के गांव श्याल लाल की बगिया पर एक्सीडेंट हुआ है. यहां एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें एक महिला की मौत् हो गई जबकि दो घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार लोग मूर्ति विसर्जन में शामिल होने के लिए जा रहे थे.