आगरालीक्स… आगरा के अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां छोड़कर चली गई, गोद लेने वाले पहुंचने लगे, एक नवजात को कूड़े में फेंका।
आगरा के यमुना पार के एक अस्पताल में मथुरा की रहने वाली युवती को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया, मंगलवार सुबह युवती ने बेटे को जन्म दिया। युवती के एक युवक के साथ आई थी, प्रसव होने के बाद वह युवक के साथ अस्पताल से चली गई।
नवजात को आईसीयू में कराया भर्ती
प्रसव के बाद नवजात को छोड़कर युवती चली गई, नवजात को सांस लेने में परेशानी होने पर नर्स ने दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया। कुछ ही देर में अस्पताल से बच्चा बेचने की चर्चा फैल गई, पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। पूछताछ में सामने आया है कि युवती अविवाहित थी, युवती मथुरा की रहने वाली बताई जा रही है। नवजात को गोद लेने के लिए भी लोग अस्पताल में पहुंच गए।
कूड़े के ढेर पर फेंका नवजात
दूसरा मामला भी मथुरा से जुड़ा हुआ है। फरह में कूड़े के ढेर में नवजात पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, नवजात को अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।