आगरालीक्स आगरा में भीषण हादसा, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन आ रहे परिवार को ट्रक ने चपेट में लिया, मां बेटे और दादी की मौत। ( Agra News: Woman, Her Mother in Law & Son died in accident in Etmadpur, Two Injured#Agra)
कश्मीरी गेट फिरोजाबाद के रहने वाले नदीम की बेटी राजस्थान के गंगापुर सिटी में रहती है।
बेटी से मिलने के लिए नदीम की मां रुकसाना, उनकी पत्नी मुमताज, बेटे बिलाल और निसार के साथ आटो से सुबह आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए आटो से निकले। आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर एत्मादपुर कट पर अचानक से एक वाहन आ गया, वाहन को बचाने में बेकाबू हुए ट्रक ने आटो को चपेट में ले लिया।
हादसे में मां बेटे और दादी की मौत
भीषण हादसे में आटो के पीछे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। हादसे में नदीम की मां रुकसाना, पत्नी मुमताज और बेटे बिलाल की मौत हो गई। जबकि बेटा निसार और आटो चालक सफीक गंभीर घायल है। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। जिस जगह हादसा हुआ है वहां कट होने के कारण अचानक से वाहन आ जाते हैं। हाईवे के चलते टूंडला की तरफ से आगरा जाने जाने वाहन भी तेज गति से आते हैं इस कारण से भी हादसे हो रहे हैं।