आगरालीक्स ……आगरा में शादी से पहले युवती के एक युवक के साथ अश्लील फोटो बाजार में लगाए, सीसीटीवी की जांच, मुकदमा दर्ज।

आगरा के रकाबगंज क्षेत्र में युवती के युवक के साथ एडिट कर अश्लील फोटो चस्पा कर दिए गए। पुलिस का कहना है कि युवती की शादी है, परिजन युवती को अपने साथ लेकर राजस्थान में उसकी शादी करने गए थे। इसी बीच बाजार में युवती के युवक के साथ अश्लील फोटो लगा दिए गए, फोटो को एडिट कर बनाया गया था। कई दुकानों के अंदर भी फोटो डाल दिए गए। फोटो पर मोहम्मद रज्जाक गौरी का नाम लिखा था।
शादी तुड़वाने के लिए लगाए गए फोटो
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि साजिश के तहत युवती की शादी तुड़वाने के लिए फोटो लगाए गए थे। युवती के पिता का कहना है कि उसकी शादी कर दी गई है, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से ससुरालीजनों को भी पता चल गया है। इससे पूरा परिवार तनाव में है। इस मामले में युवती के पिता ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि आईटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर मोहम्मद रज्जाक गौरी को नामजद किया गया है, सीसीटीवी की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।