आगरालीक्स…Agra News: आगरा में लिव इन के दौरान युवती ने बेटी को जन्म दिया, इसके बाद शादी कर ली, दोबारा गर्भवती होने पर पति ने छोड़ दिया, मुकदमा दर्ज।
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली युवती की पहचान छहतोरा के रहने वाले सचिन से हुई थी, दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे, 25 दिसंबर 2023 को बेटी का जन्म हुआ। ( Agra News: Woman lodge FIR against Husband in Agra )
बेटी के जन्म के पांच महीने बाद की शादी
लिव इन में रहने के दौरान बेटी का जन्म होने के पांच महीने बाद 14 मई 2024 को अर्य समाज मंदिर में युवती से सचिन ने शादी कर ली। युवती का आरोप है कि शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो ससुरालीजनों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इसके बाद वे दोनों शास्त्रीपुरम और सिर की मंडी में किराए के मकान में रहे।
दूसरी बार गर्भवती होने पर गर्भपात का बनाया दबाव, छोड़ कर चला गया पति
युवती का आरोप है कि पति सचिन का कुछ समय बाद व्यवहार बदल गया, युवती जब दोबारा गर्भवती हुई तो पति सचिन ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। युवती के मना करने पर आरोप है कि मारपीट की। गर्भवती युवती को छोड़कर चला गया। इस मामले में डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के आदेश पर थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया है।