आगरालीक्स…Agra News : आगरा में पति ने अपनी पत्नी को दोस्तों से संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, रात में घर आए एक दोस्त ने पत्नी के साथ की गंदी हरकत, मुकदमा दर्ज। ( Agra News : Woman lodge FIR against husband#Agra )
28 नवंबर 2023 को युवती की शादी यमुना पार के क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी, युवती का आरोप है कि शादी के बाद से पति अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए कहता था इसका विरोध पर मारपीट करता था। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। कई बार पति अपने दोस्तों को घर पर लेकर आया, उसने अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए कहा, इन्कार करने पर मारपीट की।
दोस्त ने की गलत हरकत
आरोप है कि आठ मई 2024 को युवक अपने दोस्त को घर ले आया, उसने युवती के साथ गंदी हरकत की। इस पर युवक के दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। युवती को बाद में पता चला कि उसके पति ने ही पैसे लेकर दोस्त को घर लेकर आया था। पुलिस ने इस मामले में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।