आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में लिव इन में विवाद के बाद महिला के अश्लील फोटो किए वायरल। ( Agra News: Woman lodge FIR against Live in Partner in Agra#Agra )
आगरा के यमुना पार की रहने वाली युवती विवाहिता है, उसकी दो साल पहले यमनुा पार के क्षेत्र के एक युवक से पहचान हुई वह भी विवाहित है। दोनों लिव इन में रहने लगे। युवक उससे शादी करना चाहता था, वह पहले से विवाहित है इसलिए युवती उससे शादी नहीं करना चाहती थी।
युवती के खींच लिए अश्वलील फोटो
युवती का आरोप है कि युवक ने नहाते समय उसके अश्लील फोटो खींच लिए, इसके बाद युवती पर शदी का दबाव बनाया, युवती ने शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली, उस पर अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। युवक उसे लगातार धमकियां दे रहा है, बोल रहा है कि फोटो के पोस्टर लगा देगा। इससे युवती भयभीत है। उसकी बहुत बदनामी हो गई है, घर से बाहर नहीं निकल पा रही है। युवक ने युवती का इंस्टाग्राम का पासवर्ड भी बदल दिया है इससे वह अपने फोटो डिलीट नहीं कर पा रही है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।