आगरालीक्स..आगरा के युवक ने युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद साथ में फोटो और वीडियो बनाकर वसूले 12 लाख, डिलीट करने के लिए मांगे 15 लाख।
सुल्तानपुर की रहने वाली युवती ने आगरा के रामबाग के रहने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि उसकी युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, युवक ने उसे अपने जाल में फंसा लिया, उसे आगरा बुला लिया। वह आगरा में युवक के साथ कुछ दिन रही इसी दौरान उसे युवती के साथ अशोभनीय फोटो और वीडियो बना लिए। इन फोटो और वीडियो के नाम पर पैसे मांगने लगा।
आरटीजीएस से 12 लाख रुपये भेजे
युवती का कहना है कि उसने युवक को 27 और 28 अक्टूबर को आरटीजीएस से 12 लाख रुपये भेजे इसके उसके पास सुबूत भी हैं। इसके लिए उसने अपनी ज्वैलरी को गिरवी रखा इसके बाद भी युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। फोटो और वीडियो डिलीट करने के लिए 15 लाख रुपये मांग रहा है।