आगरालीक्स…Agra News : आगरा में जर्मनी से लौटी बहू को सास ससुर ने कोठी में अंदर नहीं घुसने दिया, गेट तक नहीं खोला, मुकदमा दर्ज। ( Agra News : Woman return from Germany, In Laws close doors#Agra)
आगरा के बालाजीपुरम जगदीशपुरा की रहने वाली युवती की शादी 31 जनवरी 2020 को प्रतापनगर के रहने वाले युवक से से हुई थी। युवक जर्मनी में मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। शादी के बाद शशांक जर्मनी चला गया, युवती का आरोप है कि दहेज में लग्जरी कार की मांग की जाने लगी जबकि 40 लाख रुपये शादी में खर्च किए थे। युवती पति के पास जर्मनी चली गई, जर्मनी जाने के लिए वीजा भी उसके माता पिता ने ही बनाया। जर्मनी पहुंचने पर भी उसकी परेशानी कम नहीं हुई पति सुबह नौकरी पर चले जाते थे और रात में आते।
व्यापार करने के लिए भेज दिया आगरा
युवती का कहना है कि पति ने कहा कि वह अब भारत में ही रहकर व्यापार करेगा, इसके लिए उसने युवती को 24 नवंबर 2024 को जर्मनी से दिल्ली भेज दिया, एयरपोर्ट पर उसके ससुराल से कोई भी उसे लेने नहीं आया। आरोप है कि जब वह ससुराल पहुंची तो उसे अंदर घुसने नहीं दिया उसके साथ गाली गलौज की इस पर वह अपने घर आ गई। एक अप्रैल को अपने परिजनों के साथ ससुराल गई तो भी उसे घुसने नहीं दिया। युवती ने पति को फोन किया तो उसने कहा कि वह जर्मनी की नागरिकता लेकर अब जर्मनी में ही रहेगा। इस मामले में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।