Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Woman was beaten, video was also made, case filed…#agranews
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Agra News: Woman was beaten, video was also made, case filed…#agranews

174

आगरालीक्स…आगरा में शर्मनाक मामला. महिला को निर्वस्त्र कर दबंगों ने की पिटाई. वीडियो भी बनाया. पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा…

आगरा में एक शर्मनाक मामला आया है. यहां दबंगों ने एक महिला के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी. यह शर्मसार करने वाला मामला थाना ेखेरागढ क्षेत्र का है. यहां रहने वाले दो दबंग युवकों ने एक महिला की पिटाई की और उसके कपड़े उतार दिए. यही नहीं महिला का वीडियो भी बना लिया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

वायरल वीडियो कुछ दिन पुराना है. यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसमें दो युवकों ने एक महिला की पिटाई करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए. इस दौरान उसके साथ मारपीट भी करते रहे. इतना ही नहीं आरोपियों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया जो कि वायरल हो गया. महिला के पति ने थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र और बिज्जो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. शिकायत के अनुसार महिला घर में अकेली थी और उसका पति किसी काम से आगरा आया हुआ था. तभी आरोपी उसके घर में घुस गए और महिला के कपड़े फाड़कर उसकी पिटाई करने लगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!