Friday , 16 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Women create ruckus in electricity solution camp organized in Collectorate…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Women create ruckus in electricity solution camp organized in Collectorate…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बिजली बिल से परेशान महिला ने किया सुसाइड का प्रयास. समाधान शिविर में पहुंची थी महिला. महिलाओं ने जाम भी लगाया—बोलीं 5—5 लाख के बिल हैं, मजदूरी करने वाले कैसे भरेंगे

आगरा के कलक्ट्रेट में आज बिजली बिल आदि समस्याओं को लेकर समाधान शिविर लगाया गया. इसमें टोरंट पावर और दक्षिणाचंल विद्युत वितरण निगम के बिलों, मीटर रीडिंग आदि की समस्याओं के समाधान के लिए दोनों कंपनियों के अधिकारी भी मौजूद थे लेकिन समाधान शिविर में हंगामा हो गया. बिल से परेशान एक महिला ने फांसी लगाने का प्रयास किया तो वहीं काजीपाड़ा की कई महिलाओं ने जाम लगा दिया. उनका कहना था कि 30—30 साल पुराने समय के 5—5 लाख तक के बिल भेजे गए हैं. मजदूरी करने वाले कैसे चुकाएं. यहां पर भी वही बात बोली गई जो कि सभी जगह बोली जाती है.

समाधान शिविर में नहीं हुआ समाधान
कलक्ट्रेट में लगे इस शिविर में सुबह से ही उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच गए. सबसे बड़ी संख्या में तो वो लोग थे जो कि डीवीवीएनएल की ओरसे लाखों का बकाया बिल उनके पास भेजा गया था. उनकी बिजली भी महीनों से कटी हुई थी. काजीपाड़ा की रहने वाली महिलाओं ने बाहर सड़क पर जाम लगा दिया. उनका कहना है कि टोरंट कीओरसे उन्हें 5—5 लाख के बिल भेजे गए हैं. पता लगा कि ये डीवीवीएनएल का बकाया है. उनका कहना है कि घर में बिजली कटे एक साल हो गयाहै. अधिकारियों के चककर लगा लगा कर थक गए हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. इनकी मांग है कि बिजली का बिल माफ किया जाए.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Dense fog is expected in Agra for the next 48 hours. IMD issued an orange alert…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अगले 48 घंटे घने कोहरे के आसार. मौसम विभाग ने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

बिगलीक्स

Agra News : 150 Officer of Income tax survey on Agra’s Bhole Baba group & four other firms after continue after 24 Hours

आगरालीक्स …आगरा की भोले बाबा ग्रुप सहित पांच फर्मों के 35 ठिकानों...

बिगलीक्स

Agra Local News : Woman died after C-Section in Agra

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की बिगड़ी...

error: Content is protected !!