आगरालीक्स…आगरा के कॉसमॉस मॉल में आर्ट कैंप के जरिए मनाया महिला दिवस. रंगों के माध्यम से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
अशोक कॉस्मास मॉल पर रविवार को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक आर्ट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें आगरा के वरिष्ठ चित्रकारों ने कैनवास पर रंगों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। महिलाओं की आकाक्षाओं एवं भावनाओं का रंगारंग पदर्शन किया। इस आर्ट कैंप में 20 चित्रकारों ने बड़े बड़े कैनवासों पर कला के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की अभिव्यक्ति की। इस कार्यशाला की आयोजक डा० रंजना बंसल ने कहा कि कार्यशाला में कलाकार कला के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की अभिव्यक्ति अपने अपने तरीके से कर रहे हैं। सह आयोजक डा० साधना सिहं एवं डा० विजय ढोरे ने कहा कि महिलाओं की भावनाओं व आकाक्षाओं का चित्रण कलाकार कर रहे है।
इस अवसर पर आगरा की एसीपी सुकन्या शर्मा ने इस कैंप की सराहना की। इस कार्यशाला में मुख्य कलाकार डा. विन्दू अवस्थी, डा. ममता बंसल, डा. दिनेश मौर्या, डा. मीना कुमारी, डा. नीलम कांत, डा. तपस्या, डा. एकता, रश्मि, पूजा सिंघल, मीतू सिंह, चेतना, शिफा, तनू, कविता, जाया सपना, अंजली कुशवाह, खुश्बू, शिवानी, रिया सिहं रहीं। इस अवसर पर अग्रज जैन, आयूशी चौबे, आनन्द जी, अशोक चौबे, संजीव चौबे पार्षद आदि उपस्थित रहे। इस कार्यशाला की पुरूष्कृत पैंटिंग को होटल मैरियट में प्रदर्शित किया जायेगा जिससे कलाकारों को प्रोत्साहन मिले।