आगरालीक्स…आगरा में भी अब विश्व सिंधी सेवा संगम की महिला शाखा बनी. सिंधी समाज की यह संस्था 76 देशों और 29 राज्यों में कर रही काम. जानिए आगरा में किस—किस को मिली इसकी जिम्मेदारी
विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा आगरा में भी महिला शाखा का गठन किया गया है। ईको फ्रेंड्स वेलफेयर सोसायटी कीं संस्थापक कोषाध्यक्ष और पर्यावरण प्रेमी अंजू दियालानी को इस संगठन में आगरा शाखा कीं अध्यक्ष चुना गया है। वहीं वर्षा वंजानी संरक्षक होंगी।
महिला पदाधिकारियों ने बताया कि विश्व स्तर पर गठित की गई सिंधियों की एक मात्र संस्था विश्व सिंधी सेवा संगम जो कि 76 देशों और भारत के 29 राज्यों में सिंधी भाषा, संस्कृति एवं स्वाद तथा सभ्यता के लिए अनवरत कार्य कर रही है। संस्था का एकमात्र उद्देश्य समाज के उत्थान के लिए कार्य करना तथा आर्थिक रूप से कमजोर सिंधी मेधावी बच्चों को जो आईएएस और आईपीएस ऑफिसर बनना चाहते हैं उनका खर्चा स्वयं संस्था द्वारा वहन करके बच्चों को देश सेवा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इसी परिप्रेक्ष्य में विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा आगरा में भी महिला शाखा का गठन किया गया तथा वर्षा वंजानी को संरक्षक के रूप में चुना गया। वहीं अंजू दियालानी अध्यक्ष नियुक्त की गईं। सोनिया मोहनानी उपाध्यक्ष, नीतू धनवानी महामंत्री, रचना अशरा कोषाध्यक्ष, ललिता करमचंदानी मीडिया प्रभारी एवं श्रीमती दिव्या सुमरानी को कार्यकारी सचिव के पद पर मनोनीत किया गया तथा पद की शपथ दिलाई गई।