आगरालीक्स…Agra News: आगरा में चांदी के रेट आसमान छू रहे हैं, कारीगर 10 किलो चांदी लेकर भागे। कारोबारी ने कारीगर पर लगाए आरोप, प्राथमिकी दर्ज।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,आगरा के कोतवाली क्षेत्र के मेवा कटरा सेवा का बाजार में रामदत्त की आरडी जैन नाम से फर्म है। फर्म पर तीन साल से मुश्ताक नाम का कारीगर अपने बेटे राहित के साथ मिलकर फर्म से कच्चा माल लेकर आभूषण तैयार करता है। आरोप है कि 4 मई को मुश्ताक अपने बेटे के राहिल से फर्म से करीब 10 किलो चांदी की चेन टांका लगाने के लिए लेकर गया था लेकिन उसने चेन नहीं लौटाई है।