आगरालीक्स…पहलवानों ने खूब दिखाए दांव-पेंच, दीं पटखनियां, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडिएम में हुई कुश्ती
आगरा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडिएम में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने खूब दांव-पेंच दिखाए। एक दूसरे को पटखनियां दीं। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया गया।
जिला स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलीय क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में नेत्रपाल सिंह चाहर, पुष्पेन्द्र सिंह एवं चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस रहे। रैफरी कृष्णा चाहर और पुष्पेन्द्र सिंह रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया। नकद पुरस्कार पाकर बालकों के चेहरे खिल गए।
ये रहे विजेता
57 किग्रा भारवर्ग
अर्जुन – प्रथम
नैतिक – द्वितीय
युवराज चाहर – तृतीय
शिवम बघेल – तृतीय
61 किग्रा भारवर्ग
फिरोज – प्रथम
अनिल – द्वितीय
विश्वेन्द्र – तृतीय
लाखन – तृतीय
65 किग्रा भारवर्ग
युवराज – प्रथम
दीपेश – द्वितीय
शेर अली – तृतीय
दिल पत्थर – तृतीय
70 किग्रा भारवर्ग
शिवाजी दुबे – प्रथम
नितिन – द्वितीय
आकाश – तृतीय
कृष्ण कुमार – तृतीय
74 किग्रा भारवर्ग
रूद्र – प्रथम
ईशान्त – द्वितीय
कृष्णवीर – तृतीय
अनमोल – तृतीय
79 किग्रा भारवर्ग
अमन – प्रथम
हरिओम – द्वितीय
तरूण – तृतीय
86 किग्रा भारवर्ग
संजू – प्रथम
92 किग्रा भारवर्ग
ज्ञानेन्द्र – प्रथम
97 किग्रा भारवर्ग
आतिफ – प्रथम
पिन्टू – द्वितीय