आगरालीक्स…आगरा में RABSAI एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप में अनोखा कमाल. एक ही फैमिली के 4 मेंबर्स ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल्स…
आगरा में संपन्न हुई पहली RABSAI एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप में एक ही परिवार के सदस्यों ने अपने प्रदर्शन से कमाल कर दिया है. परिवार के चार सदस्यों ने चैम्पियनशिप में चार अलग—अलग श्रेणियों में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी खास पहचान बनाई है. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता RABSAI द्वारा विश्व रिमफायर एवं एयर राइफल बेंचरेस्ट फेडरेशन से संबद्ध होकर, राजत विज एवं हिना विज के कुशल निर्देशन में आयोजित की गई.- यादव परिवार का कमाल
- अद्वैत सिंह यादव (आयु 9 वर्ष, कक्षा 4, सेंट पीटर स्कूल) ने अंडर-18 वर्ग में 230/250 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।
- वेदार्य सिंह यादव (आयु 11 वर्ष, कक्षा 6, सेंट पीटर स्कूल) ने 223/250 अंकों के साथ उसी वर्ग में रजत पदक हासिल कर दूसरा स्थान पाया।
- पियूषिका यादव ने महिला अंडर-40 वर्ग में 451/500 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।
- मधुकर यादव ने पुरुष एबव-40 वर्ग में 460/500 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।