Thursday September 28, 2023
Advertisement
Agraleaks Agraleaks

Breaking News

Agra News : Five arrested in Police encounter in Agra

Agra News : 35 year old murdered in Agra #agra

Agra News: Ganpati will be immersed in Agra with a

Agra News : Rs 300 crore 2000 note exchange in

Agra News : Communicable disease on rise, Alert #agra

Agra News : Hotel Holiday Inn employee lodge FIR to

Agra News : Yamuna Kinara road close vehicles on 28th

Agra weather forecast for 28th September 2023 #agra

Agra News Paper Review 28th September 2023 #agra

Agra News: Security will be alert regarding Ganesh Visarjan and

Agraleaks Agraleaks
  • बिगलीक्स
  • यूपी न्यूज
  • देश दुनिया
  • पॉलिटिक्स
  • अपना शहर
    • अलीगढ़
    • आगरा
    • मथुरा
    • फिरोजाबाद
    • मैनपुरी
    • हाथरस
  • ​क्राइम
  • फैशन
  • स्पोर्ट्स
  • एजुकेशन
  • बिजनेस
  • जॉब्स
  • It is expensive to build a house in the state including Agra, water charges according to Rs 50 square feet
  • Privacy Policy
  1. Home
  2. आगरा
  3. Agra News: Yagyashala inaugurated with Vedic chanting in Agra…#agranews
 Agra News: Yagyashala inaugurated with Vedic chanting in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Yagyashala inaugurated with Vedic chanting in Agra…#agranews

by news September 3, 2023 0 Comment

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी तक होगा वेद प्रचार. महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर वैदिक मंत्रोंच्चारण संग हुआ यज्ञशाला का उद्घाटन

महर्षि दयानन्द स्वस्वती की 200वीं जयन्ती के पावन अवसर पर 1881 में निर्मित आर्य समाज मंदिर फ्रीगंज में पुनर्निर्मित यज्ञशाला का उद्घाटन राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौजूद थे। इस अवसर पर उद्घाटन से पूर्व वैदिक मंत्रों के साथ पंचकुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न समाज के लोगों ने भाग लिया और हवन में आहूति दी। मंदिर परिसर को पुष्पों, दीपों व रंगोली से सजाया गया। महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयन्ती पर प्रारम्भ हुए कार्यक्रम जन्माष्टी तक योजित होंगे, वेद प्रवक्ताओं द्वारा जिसमें वेद प्रचार कार्यक्रम व भजनोपदेश होंगे।

उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि युवा पीढ़ी को धर्म कर्म से जोड़े रखने के लिए यह बेहतर प्रयास है। अक्सर राक्षक यज्ञ में बाधा डालते थे। इसका अर्थ है कि कुछ तो ऐसा होता है यज्ञ करने पर जो राक्षसों यानि दुराचार को परेशान करता है। प्रदूषण से मुक्त भी दिलाता यज्ञ। सभी समाज के लोगों का इसमें शामिल होना सराहनीय है। उन्होंने महर्षि दयानन्द सरस्वती के जीवन पर भी प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधान बृजराज सिंह ने बताया कि फ्रीगंज आर्य समाज मंदिर की स्थापना 1881 में की गई थी। पंचकुण्डीय यज्ञ आचार्य सोमप्रकाश सात्री ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आर्य समाज आगरा नगर फ्रीगंज के उपप्रधान ज्ञान प्रकाश गुप्ता, मंत्री रमन तिवारी, दौलतराम गोयल, प्रबंधक ललित मोहन दुबे, अभिषेक झा, प्रदीप सारस्वत, राजेशकृष्ण शर्मा, गौरव परमार, विकास सिंघल, केवी शर्मा, प्रधाना राजकुमारी सिंघल, मंत्राणी आशा गुप्ता, उषा झा आदि उपस्थित थे।

Share This:

  • 0
    Whatsapp
  • 0
    Facebook
  • 1
    Twitter
  • 0
    Telegram
Tags: Agra News: Yagyashala inaugurated with Vedic chanting in Agra...#agranews
Previous post
Next post

news

editor

Search

About Us | Copyright © 2021 Agraleaks. All Right Reserved. | Design by Digikolorz Website Designing company in agra