आगरालीक्स ..आगरा में आज सुबह छह बजे से यमुना किनारा मार्ग वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है, दो दिन तक वाहन नहीं चलेंगे। रूट डायवर्जन देखकर निकलेंगे।
आगरा में आज और कल श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। सबसे ज्यादा गणेश प्रतिमा विसर्जन यमुना किनारा मार्ग पर होता है। इसे देखते हुए 28 और 29 सितंबर के लिए यमुना किनारा मार्ग पर सुबह छह बजे से वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। यमुना किनारा मार्ग से पुराने शहर में जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे। इसके साथ ही बल्केश्वर मार्ग और कैलाश मंदिर पर भी गणेश प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं।
